Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश में श्री गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी का सांस्कृतिक फोरम मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर हुई नियुक्ति।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर -BMF NEWS NETWORK)

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी के निर्देश पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मध्य प्रदेश के अंदर संगठन का विस्तार तीव्र गति में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं साधारण सभा के उप सभापति एवं जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ जी के सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश में श्री गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी को सांस्कृतिक फोरम मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति की गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा जी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा जी ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार मध्य प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ एन एन तिवारी जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान साहेब के दिशा निर्देशन में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
जो नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है उनकी योग्यता को देखते हुए की गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश के राज्य चेयरमैन मोहन धन्ना जी एवं डिप्टी चेयरमैन नृपेंद्र सिंह जी ने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन काफी गंभीर है संगठन का हर मीडिया अधिकारी पत्रकारों के अधिकार को दिलाने के लिए मध्य प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़ रहे हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहां कि सभी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय मीडिया अधिकारी अपने कमेटी के गठन हेतु ऑनलाइन मीटिंग करके सभी को सक्रिय करें और इसके साथ ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नीति एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दें।
केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारी अपने पदभार को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें सभी मीडिया अधिकारियों को पांच सदस्य बनना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि 15 दिनों पर सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी, 20 अक्टूबर को सभी विभागीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपने टीम के साथ मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपने का कार्य करें।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश लेबल पर गठित कमेटी में सभी निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी,केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें