WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज से पंकज कुमार की खास रिपोर्ट। प्रयागराज के बाबूपुर में चला विशेष सफाई अभियान, चमका इलाका।

प्रयागराज से पंकज कुमार की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज के बाबूपुर में चला विशेष सफाई अभियान, चमका इलाका।

प्रयागराज। जनपद के बाबूपुर क्षेत्र में आज सफाई कर्मियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के निर्देश पर चले इस अभियान में पूरे क्षेत्र की गलियों, नालियों और मुख्य सड़कों की साफ-सफाई की गई।

सुबह से ही सफाई कर्मियों की टीम हाथों में झाड़ू और कचरा गाड़ी लेकर मैदान में उतर गई। टीम ने बाबूपुर बाजार, मुख्य चौराहा, प्राथमिक विद्यालय के आस-पास और आवासीय कॉलोनियों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया। कई दिनों से जाम पड़ी नालियों की भी सफाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के कारण जगह-जगह कचरा और कीचड़ जमा हो गया था, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। सफाई अभियान के बाद अब क्षेत्र में काफी सुधार दिख रहा है।

इस अवसर पर सफाई नायक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित रूप से सफाई की जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंके और कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।

स्थानीय समाजसेवियों ने सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना की और कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। बाबूपुर के नागरिकों ने भी नगर निगम और सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment