WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार।*

*घटना का विवरण :-*

वादी राधेश्याम पुत्र नन्नू सिंह निवासी न० स्वेटा थाना एका जिला फिरोजाबाद द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित सूचना दी गई कि वादी ने अपनी पुत्री की शादी दिनांक 01.11.2025 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बिजेन्द्र पुत्र उदयवीर नि० ग्राम कासिमपुर थाना कोतवाली देहात एटा के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन वादी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। दिनांक 21.09.26 को समय करीब 18.00 बजे ससुरालीजन ने मिलकर वादी की पुत्री को जान से मार दिया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0 सं0 433/2026 धारा 85,80(2),3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम बिजेंद्र आदि 06 नामजद पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी/अनावरण :-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र उदयवीर निवासी कासिमपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*

1. विजेन्द्र पुत्र उदयवीर निवासी कासिमपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-*

1. थानाध्यक्ष श्री के0के0 लोधी

2.उ0नि0 श्री ईशांत सिंह

3. है0का0 राधाकृष्ण दीक्षित

4. का0 मनोज कुमार

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल