*आईटीआई प्रवेश सत्र अगस्त 2026 के तृतीय चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितम्बर
*एटा 22 सितम्बर 2026(सू0वि0)।* राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश सत्र अगस्त 2026 के तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डा० मौ० आसिफ ने बताया कि तृतीय चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026, दिन शुक्रवार को सायं 05 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्रवेश प्रक्रिया में कोई अवसर उपलब्ध नहीं होगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय से पूर्व संबंधित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें प्रवेश का अवसर प्राप्त हो सके।
















