*सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- “मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि यूपी में हमारी सरकार बनने जा रही है”*……
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अभी लगभग 5 महीने का समय शेष है, लेकिन प्रदेश का चुनावी पारा अभी से हाई हो गया है।
सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल सपा दोनों पूरी तरह से चुनावी मौसम वाले एक्शन में हैं आरोपों प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है।
जहां बीजेपी को सत्ता में होने का एडवांटेज मिलने वाला है तो सपा को अपने वोट बैंक के अतिरिक्त 10 वर्षों से सत्ता में रही बीजेपी के खिलाफ पोलाइट एंटी इनकंबेसी वोटों का फायदा मिल सकता है।
अखिलेश यादव इस बार सरकार बनाने के दावों पर फुल कन्फिंटेड मूड में दावे कर रहे हैं…
दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने कोर वोटरों हिंदुत्व पर भरोसा है।
दोनों दलों की बढ़ती चुनावी धमाचौकड़ी टिकट के दावेदारों की जनता के बीच से लेकर लखनऊ दिल्ली की परिक्रमाओं का दौर शुरु हो गया है।
















