Search
Close this search box.

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव बने विक्रम सिंह लोगों में हर्षोल्लास…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – ममलेश मिश्रा ( प्रबंध संपादक -बीएमएफ न्यूज़ नेटवर्क )

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव बने विक्रम सिंह लोगों में हर्षोल्लास।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव बनाए गए विक्रम सिंह।

प्रयागराज – मेजा मांडा छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी व जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता विक्रम सिंह रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन में प्रदेश महासचिव बनाए गए ।

मांडा के दिघिया में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल राजीव चंदेल ने विक्रम सिंह को प्रदेश महासचिव का नियुक्ति प्रमाण पत्र सौपा इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी अर्जुन यादव, जिला संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह मुन्ना भैया, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह , हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील व पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में युवा एकत्रित थे।

सभी उपस्थित युवाओं ने कहा कि वह भारतीय किसान यूनियन किसान की सदस्यता लेंगे और पूरे जनपद में गरीबों, मजलूमों, किसानों के लिए संघर्ष करेंगे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे।

विक्रम सिंह के किसान संगठन में प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी , मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल , मंडल उपाध्यक्ष मनोरमा आदिवासी , नितिन दूबे, मोनू ठाकुर, अर्जुन सिंह, पवन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मजा शंकराचार्य भूर्तिया ,ब्लॉक अध्यक्ष जसरा राम बहादुर कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़ अरुण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष करछना प्रभात ने श्री विक्रम सिंह जी को बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें