एटा बिग ब्रेकिंग
कमरे में अचानक फन फैलाए बैठा था कोबरा… परिवार में मचा हड़कंप!
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के पुरसारी गांव में घर के कमरे में कोबरा घुसने से परिवार में दहशत फैल गई।
कोबरा दिखाई देते ही परिजनों ने तत्काल 112 PRV को सूचना दी, जिसके बाद PRV-7236 धुमरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
आरक्षी पुष्पेन्द्र चौधरी और HG चालक मानिक चंद ने सावधानी और सूझबूझ दिखाते हुए कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
पुलिसकर्मियों ने कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस की तत्परता से टला बड़ा खतरा—दहशत के बीच सुरक्षित हुआ कोबरा रेस्क्यू।














