NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
सिन्दरी , धनबाद। 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता अहिंसा के पुजारी विश्व को बंधुत्व का संदेश देने वाले महात्मा गाँधी जी की जयंती नगर कांग्रेस सेवादल द्वारा रंगामाटी अम्बेडकर नगर कॉलोनी कांग्रेस सेवादल कार्यालय मे नगर सेवादल अध्यक्ष बिजय राम के अध्यक्षता मे अहिंसा दिवस के रूप मे महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हर्ष उल्लाश के साथ मनाई गई नेताओं नें इस अवसर पर सम्बोधन में कहा कि श्री महात्मा गाँधी सत्य-अहिंसा प्रमोधरम के मार्ग पर चलकर आपसी भाई चारे का संदेश दिया। मोके पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में
धनबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य शियाकांत दुबे,झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सचिव पुरनेन्दु सिंह, कृष्णा प्रशाद वर्मा, बलियापुर प्रखंड सेवा दल अध्यक्ष अश्वनी मण्डल, सतेंद्र सिंह, शंकर मुर्मू, ओम कुमार, राहुल वर्मा, सपना वर्मा,मासूम कुमार, लखि कुमारी, आदि उपस्थित थे।