Search
Close this search box.

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत महात्मा गांधी मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित होंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा

नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार, जाने-माने पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र रावत महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर, अहिंसा दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में महात्मा गांधी मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित होंगे। गौरतलब है एटा नगर के होली मुहल्ला निवासी ज्ञानेन्द्र रावत इससे पूर्व अनुपम मिश्र पर्यावरण पुरुस्कार, बिरसा मुण्डा राष्ट्र गौरव सम्मान, तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, ईएसडीए राष्ट्र विभूषण सम्मान, राष्ट्र रत्न सम्मान, पर्यावरण रत्न सम्मान, सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, नेशनल ग्रीन अवार्ड, गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, राष्ट्र भूषण सम्मान आदि अनेकों ख्यातनाम पुरुस्कारों-सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें