*अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई*
*काली नदी किनारे अवैध शराब की भट्ठियों पर दबिश, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद*
एटा, 09 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों,गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग एवं प्रवर्तन मंडल टीम अलीगढ़ द्वारा आज थाना जैथरा क्षेत्र में काली नदी के किनारे अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण की भट्ठियों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी अनूप भारद्वाज के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सदर अनुराग भदौरिया एवं आबकारी टीम द्वारा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण की भट्ठियों को नष्ट किया गया।कार्यवाही के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब का निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कार्यवाही में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
















