*मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना CM (VNY) के अंतर्गत 27 कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा*
₹ *1,177.46 लाख के प्रस्तावों का समिति ने किया परीक्षण*
*जनोपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश*
एटा, 09 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद एटा द्वारा पांच श्रेणियों में 27 विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनकी कुल अनुमानित लागत ₹1,177.46 लाख है।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने प्रस्तावित कार्यों का बिंदुवार परीक्षण करते हुए समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रस्तावों के अंतर्गत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे नगरवासियों को बेहतर एवं आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जन उपयोगी एवं जनहित कारी कार्यों को प्राथमिकता पर प्रस्ताव में शामिल किया जाए महत्वपूर्ण स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्यों को प्रस्तावित कर भेजा जाए,प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ललित अग्रवाल, ईओ नगर पालिका परिषद एटा निहाल सिंह,पीडब्ल्यूडी जेई महेश चंद्र, निर्माण प्रभारी नगर पालिका परिषद अंकुर शर्मा, सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
















