WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सितम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 10 से 25 सितम्बर तक, रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

*सितम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 10 से 25 सितम्बर तक*
————————————–
*अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न*

*एटा, 09 सितम्बर 2026(सू0वि0)।* जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ०प्र० के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को माह सितम्बर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा। वितरण प्रातः 08 से 12 बजे तथा दोपहर 02 से सायं 06 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि जिन उचित दर दुकानों पर मोटे अनाज का अवशेष उपलब्ध है, वहां अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूँ, 09 किग्रा चावल, 04 किग्रा बाजरा एवं 01 किग्रा मक्का, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूँ, 02 किग्रा बाजरा एवं 01 किग्रा मक्का, कुल 05 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। मोटे अनाज का स्टॉक समाप्त होने पर निर्धारित मात्रा के अनुसार गेहूँ/चावल का वितरण किया जाएगा। मोटे अनाज का स्टॉक समाप्त होने की स्थिति में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूँ एवं 14 किग्रा चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेहूँ एवं 02 किग्रा चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 तिमाही के सापेक्ष 03 किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से कुल 54 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी और लाभार्थी अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आदेश पर उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। किसी लाभार्थी का अंगूठा/अंगुली ई-पॉस मशीन पर मैच न होने की स्थिति में 25 सितम्बर 2026 को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विक्रेता उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
वितरण से सम्बन्धित किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए संबंधित पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है— अलीगंज: 8709430838 | जैथरा: 7310891692 | जलेसर: 7465891174 | अवागढ़: 8808680198 | मारहरा एवं नगर क्षेत्र एटा: 8077075872 | निधौलीकलां: 9897032538 | सकीट: 9412709678 | शीतलपुर: 7251910000।

Leave a Comment