WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चलती ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की जान बचाकर थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने पेश की अदम्य साहस एवं मानवता की मिसाल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*चलती ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की जान बचाकर थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने पेश की अदम्य साहस एवं मानवता की मिसाल*

 

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-05 पर साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान एक यात्री का पैर ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच फंस गया। पैर फंसने के कारण यात्री चलती ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा। घटना की गंभीरता को भांपते हुए प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात QRT टीम/जीआरपी पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना जोखिम उठाकर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया गया। जीआरपी आगरा कैंट पुलिस टीम की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्यवाही से यात्री की बहुमूल्य जान बच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित साहस एवं तत्परता को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं सराहना की। जीआरपी आगरा कैंट पुलिस टीम की इस साहसिक कार्यवाही ने एक बार फिर “सुरक्षा, सेवा एवं सहायता” के प्रति जीआरपी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।

Leave a Comment