Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मीडिया अधिकारियों के पदों को 3 महीने के लिए किया गया बहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – सिम्मी भट्टी

  • 3 महीने में अपने कार्य को पूरा न करने वाले राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों के जगह होगी नई नियुक्ति।
    कार्यकारिणी में प्रमोशन का कार्य जारी था और रहेगा
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का होगा पुनर्गठन प्रदेश की कमान नए मीडिया अधिकारियों को सौंप कर दी जाएगी गठन की जिम्मेदारी।
  • निवर्तमान राज्य चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए दी जा सकती है राज्यों का प्रभार।

नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने की नई रणनीति के तहत लिया महत्वपूर्ण निर्णय।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने पदभार संभालने के बाद सभी मीडिया अधिकारियों के कार्य संदर्भ में समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव, राष्ट्रीय सलाहकार एवं राष्ट्रीय पार्षद गणों के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए 3 महीने के लिए बहाल कर उन्हें अपने अधिकार युक्त तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि 3 महीने के लिए सभी को यथावत रखा जा रहा है वे सभी साथी अपने कार्य को पूर्ण करें भारतीय मीडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम उद्देश्य और मिशन को आगे बढ़ाएं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें जो भी केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी की ओर से एवं सर्वोच्च कोर कमेटी की ओर से कार्यभार सौंपा जाएगा उसे सभी को पूरे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय प्रकोष्ठों के भी पदों को बहाल किया जाता हैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के पदों पर जो नई जिम्मेदारी दी गई है वह अपने कार्यकारिणी को गठित करने के लिए तन मन से लगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कमेटी में जिन साथियों के पदों को बदला गया है या उन्हें पदों से मुक्त किया गया है वह सभी साथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पार्षद के रूप में कार्य करें विचार विमर्श के बाद उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में मीडिया अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो दूसरे संगठन का पदाधिकारी बनकर संगठन के ग्रुप में बेवजह पोस्ट करके संगठन की ताकत को कमजोर करते हैं ऐसे लोगों की सदस्यता भारतीय मीडिया फाउंडेशन से रद्द कर दी जाएगी और उन्हें सभी ग्रुपों से बाहर कर दिया जाएगा जो अन्य संगठन से जुड़े हैं उस संगठन का पोस्ट उसी संगठन के ग्रुप में ही करें उधर ही मतलब रखें भारतीय मीडिया फाउंडेशन के ग्रुपों न करें।
उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और उत्तराखंड में प्रदेश प्रमुखों की घोषणा का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन के पदों को घोषित कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश लेवल पर जो जिम्मेदारियां तय की जाएगी उसके लिए सूची बना ली गई है पूर्व के सभी मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा कर ली गई है इसलिए स्वतंत्रता पूर्वक सर्वोच्च कोर कमेटी सभी पदों पर नियुक्ति स्वतंत्र रूप से करेगी और उन्हें जिम्मेदारी देगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं उप सभापति एवं जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं मीडिया सरकार व संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी के दिशा निर्देशन में संपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी को सूचित कर उपरोक्त लोगों के नेतृत्व में समाधान किया जाएगा।
उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान एवं जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ जी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग विभिन्न राज्यों में राज्य कमेटी के गठन हेतु मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की समीक्षा करते हुए गोपनीय सूची तैयार करें जिससे गठन को अभिलंब करके पूर्ण किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें