WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

करमा ब्लॉक में ‘मेधावी चयन परीक्षा-2026’ संपन्न, उत्कृष्ट अंक और प्रतिशत के साथ विद्यार्थियों ने मारी बाजी

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

करमा (सोनभद्र): आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को करमा ब्लॉक में ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा 2026’ का अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह विशेष परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित हुई। इस परीक्षा में ब्लॉक के कुल 25 संकुल में विभिन्न विद्यालयों के कुल 200 छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित परीक्षा का प्रारूप विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार तय किया गया था, जिसमें कक्षा 3 और 5 के प्रश्नपत्र में 40-40 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि कक्षा 6 और 8 के प्रश्नपत्र में 50-50 प्रश्न शामिल किए गए थे। परीक्षा के घोषित परिणाम बेहद शानदार रहे और बच्चों ने बेहतरीन प्रतिशत अर्जित कर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया।
प्राथमिक स्तर के परिणामों की बात करें तो, कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की नियति मौर्या ने 40 में से 39 अंक प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष प्रजापति ने 40 में से 33 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय सहदेईया बैडाड़ के आयुष कुमार व प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की अनुज सिंह ने 40 में से 35-35 अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर भी छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। कक्षा 6 में कम्पोजिट विद्यालय बट की गरिमा सिंह ने 50 में से 34 अंक प्राप्त कर पहला स्थान सुनिश्चित किया। कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष मौर्या ने 50 में से 33 पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में, कक्षा 8 में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्या ने 50 में से 45 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाँड़ की श्रेया ने 50 में से 35 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह सर जी द्वारा कक्षा 3, 5, 6 और 8 के इन सभी चयनित मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जिला स्तरीय परीक्षा में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस पूरे कार्यक्रम और परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल ढंग से संपन्न कराने में बीआरसी करमा के स्टाफ और विशेष रूप से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) टीम— राजकुमार मौर्य, नवीन कुमार रॉय, दिनेश कुमार सिंह और अखिलेन्द्र प्रताप सिंह की अत्यंत महती भूमिका रही।शिक्षकों आशीष निरंजन,आंनद सिंह पटेल, चंद्रपाल, ओमप्रकाश, मनीष कुमार सिंह, पूनम, स्मिता पाल, मानवेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक कुमार, सीमा सिंह, प्रतिमा सिंह, अनिल सिंह, रामनरेश, मुमताज ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सर व एकेडमिक टीम करमा ने सभी शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment