WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ग्रामीण प्रतिभा अलका केशरी को मिला प्रतिष्ठित ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे  (ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • उपशीर्षक: काशी हिंदी विद्यापीठ ने शिक्षामित्र अलका केशरी ‘आरिया’ को साहित्यिक अवदान के लिए किया सम्मानित।

चोपन/सोनभद्र/जनपद सोनभद्र के ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाली साहित्यिक प्रतिभा अलका केशरी ‘आरिया’ को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा रविवार को प्रतिष्ठित ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय सृजनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान संस्था के कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, कुलाधिपति सुखमंगल सिंह ‘मंगल’ तथा कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर के कर-कमलों से उन्हें यह मानद उपाधि व सम्मान पत्र भेंट किया गया।

गौरतलब है कि ग्राम करगरा (चोपन, सोनभद्र) निवासी श्री अनिल केशरी की धर्मपत्नी अलका केशरी बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करगरा में बतौर शिक्षामित्र सेवारत हैं। अध्यापन के साथ-साथ वे लंबे समय से साहित्य लेखन में निरंतर सक्रिय हैं।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक सम्मान को हासिल करने पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों में हर्ष की लहर है। स्थानीय गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने अलका केशरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष