एटा*हाथी गेट चौराहे पर हादसे का इंतजार कर रहा मौत का गड्ढा*
*एटा।* शहर के सबसे व्यस्त हाथी गेट चौराहे पर एक बड़ा गड्ढा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।
शिकोहाबाद रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का पहिया इस गड्ढे में जाते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकता है। दिन में तो लोग किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार बाइक सवार इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका और PWD ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी से पहले इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाया जाए।















