एटा बिग ब्रेकिंग—
पटाखा गोदाम पर ‘पत्रकार’ का बोर्ड और गले में प्रेस कार्ड, छापेमारी के बीच पहचान पर उठे बड़े सवाल!
सहावर रोड स्थित श्याम जी पटाखे वाले की दुकान पर अग्निशमन विभाग और पुलिस का निरीक्षण ।
पटाखों की जांच के साथ यह भी सवाल—प्रेस कार्ड की वैधता और पत्रकारिता संबंधी पहचान की जांच कब होगी?
गोदाम के पास ‘पत्रकार’ लिखे बोर्ड और निवास का मामला भी सुरक्षा मानकों पर खड़े कर रहा सवाल।
सीएफओ प्रशांत राणा और सीओ सिटी कीर्तिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद, भंडारण-लाइसेंस व अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच।
आम जनता की मांग—पटाखा कारोबार के साथ प्रेस कार्ड, बोर्ड और गोदाम के पास निवास की भी निष्पक्ष जांच हो।
अब सवाल प्रशासन से—जांच में पटाखों के साथ ‘पत्रकार’ की पहचान का सच भी सामने आएगा या नहीं?
पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के सहावर रोड़ स्थित श्री श्याम जी पटाखे गोदाम का है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✍️ ज्ञानेश कुमार
संवाददाता | K न्यूज़ इंडिया, एटा
📞 6396563165
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर वही, जो सवाल उठाए… और सच सामने लाए।
















