WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा आगरा ने बीएसए से की मुलाकात, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा आगरा ने बीएसए से की मुलाकात,9-C लॉक से बाधित वेतन जारी करने से लेकर CCL, मानव संपदा की त्रुटियों और प्रमाणपत्र वापसी तक कई मुद्दे उठाए

 

आगरा । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निमंत्रण पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर जनपद के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संगठन पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र एवं नियमसम्मत समाधान की मांग की।

बैठक में प्रमुख रूप से उठे ये मुद्दे—

1. 9-C लॉक के कारण रुका वेतन तत्काल जारी हो

जिन शिक्षकों का 9-C लॉक न हो पाने के कारण वेतन बाधित है, उनके प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर वेतन जारी करने की मांग की गई।

2. निरीक्षण के दौरान रोके गए वेतन की समीक्षा हो

निरीक्षण के दौरान जिन शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है, उनके मामलों की नियमानुसार समीक्षा कर पात्र शिक्षकों का वेतन जारी किए जाने की मांग की गई।

3. अग्निकांड प्रभावित कक्ष से शैक्षिक प्रमाणपत्र वापस कराए जाएं

बीएसए कार्यालय में वर्षों से बंद पड़े अग्निकांड प्रभावित कक्ष में रखे शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं अन्य अभिलेख संबंधित शिक्षकों को वापस दिलाने की मांग की गई।

4. मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियां तत्काल सुधारी जाएं

शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर सेवा संबंधी रिकॉर्ड में दर्ज गलत प्रविष्टियों को दुरुस्त कराने की मांग की गई, जिससे भविष्य में शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

5. महिला शिक्षिकाओं की CCL तत्काल स्वीकृत हो

महिला शिक्षिकाओं की लंबित चाइल्ड केयर लीव (CCL) को अनावश्यक विलंब के बिना नियमानुसार स्वीकृत किए जाने की मांग रखी गई।

6. बीआरसी/ब्लॉक कार्यालय पर प्रार्थना पत्र की रिसीविंग मिले

शिक्षकों द्वारा बीआरसी अथवा ब्लॉक कार्यालय में दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों की विधिवत रिसीविंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

7. प्रत्येक ब्लॉक में मासिक शिक्षक बैठक हो

प्रत्येक विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों के साथ नियमित मासिक बैठक आयोजित करने का आदेश जारी करने की मांग की गई, ताकि स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।

8. अन्य विभागीय समस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में शिक्षकों से संबंधित अन्य विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय समस्याओं को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया।

समस्याओं के समाधान के लिए यूटा रहेगा सक्रिय

यूटा आगरा के जिला अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा। शिक्षकों की जायज एवं नियमसम्मत समस्याओं का समयबद्ध समाधान संगठन की प्राथमिकता है।

प्रतिनिधिमंडल में यूटा आगरा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment