WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चित्रकला के रंग कान्हा के संग चित्रकला कला मेला में आयोजित प्रदर्शनी में कान्हा के 125 रूप किए चित्रित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*”चित्रकला के रंग कान्हा के संग चित्रकला कला मेला में आयोजित प्रदर्शनी में कान्हा के 125 रूप किए चित्रित”*

 

आगरा। संस्कार भारती और श्रीमती बी.डी.जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा द्वारा चित्रकला के रंग कान्हा के संग कला मेला और प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन प्रो नीलम कान्त कार्यक्रम संयोजक के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में किया गया इस आयोजन में श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या महाविद्यालय और इंटर कॉलेज सहित प्राइमरी कॉलेज की तीनों ही संस्थान की 125 छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी भावनाएं कागज पर उकेर कर व्यक्त की , कृष्ण की छवि के प्रत्येक रूप को बड़ी ही सुंदरता के साथ चित्रित कर उसका प्रदर्शन किया।सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती आगरा के माननीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट श्री राजीव कुमार द्विवेदी जी और प्रो बिन्दु अवस्थी प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार भारती आगरा एवं पूर्व चित्रकला विभाग अध्यक्ष बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, प्रो वंदना अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्या, चेतना परिहार सदस्य चित्रकला टोली, द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

संस्कार भारती की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रो बिन्दु अवस्थी ने चित्रकारी के रंग कान्हा के संग के कार्यक्रम की महत्ता को व्यक्त किया। उन्होने कहा की अल्प समय और तीनों संस्थाओं के प्रतिभागियों के चित्रण को देखते हुए 125 चित्रों की श्रृंखला वाले इस कार्यक्रम में कृष्ण की प्रत्येक रूप लीला का चित्रण अदभुत है चित्रकारी दिखाते बच्चे प्रतिभागियों की चित्र प्रदर्शनी देखना सुखद अनुभव है। संस्कार भारती के आगरा के माननीय अध्यक्ष श्री राजीव कुमार द्विवेदी जी ने पुरस्कार एंव प्रमाणपत्र वितरण कर पुरूस्कृत कर शुभाशीष दिया। प्रथम स्थान रिया माथुर स्नातक स्तर, द्वितीय कीर्ति इंटरमीडियट, तृतीय दृष्टि माहोर प्राइमरी की छात्रा रही।कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो नीलम कान्त अध्यक्ष चित्रकला विभाग ने किया। कार्यक्रम में प्रो शिखा श्रीधर, डॉ नीलम सिंह, डॉ चंचल देवी, डॉ अर्चना सिंह, कु सोनिया, रितिका सिन्हा,यामिनी शर्मा सहित महाविद्यालय परिसर के सभी कर्मचारियो की उपस्थिति रही।

Leave a Comment