WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज के विरोध के बाद कार्रवाई, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज के विरोध के बाद कार्रवाई, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर*

 

 

*अग्रवाल सेवा समिति की बैठक में कथित अपशब्दों से भड़का था विवाद, थाने के बाहर धरना और नारेबाजी के बाद डीसीपी वेस्ट ने लिया संज्ञान*

 

आगरा। फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज के लोगों के साथ कथित विवादित टिप्पणी और अपशब्द कहे जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वैश्य समाज के विरोध, थाने के बाहर धरना और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के बाद दरोगा वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के स्तर से की गई है।

बुधवार रात हुई घटना के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया। समाज के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए फतेहपुर सीकरी थाने के बाहर धरना दिया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। शिकायत सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष तक पहुंचने के बाद मामला और गंभीर हो गया। बताया गया है कि बुधवार रात जय श्रीराम मंदिर परिसर में अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक आयोजित की जा रही थी। बैठक में अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बैठक में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को डांटने का मामला सामने आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान समाज के कुछ लोगों के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस बात को लेकर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज अग्रवाल और वैश्य समाज के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फतेहपुर सीकरी थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कस्बा इंचार्ज और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचने लगे। देर रात तक लोग थाने के बाहर एकत्र रहे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समाज के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध कर रहे लोगों ने अपनी शिकायत सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष तक भी पहुंचाई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण का संज्ञान लिया।

मामले में बढ़ते विरोध और शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दरोगा वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार की ओर से दोनों पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद समाज के लोगों के बीच मामले को लेकर चर्चा बनी रही। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को विरोध के बाद उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है

Leave a Comment