WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेंट सी. एफ. एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद गठन समारोह, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सेंट सी. एफ. एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद गठन समारोह*

 

आगरा। सेंट सी. एफ. एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद के गठन एवं पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भाव का विकास करना तथा नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘हनुमान स्तुति’ के ओजस्वी समूह नृत्य के साथ हुआ। समारोह में सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ स्कूल के मुख्य प्रबन्ध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा एवं विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती सुनीता शर्मा ने सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को विभिन्न दायित्वों के बैज प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने का कर्तव्यनिष्ठा निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक विनय शर्मा, रुस्तम लवानिया एवं नृत्य निर्देशिका अंजलि पंडित के निर्देशन में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। छात्र संसद के गठन के अंतर्गत कक्षा 11 के रोबिन तोमर को हेड बॉय तथा नियति बंसल को हेड गर्ल चुना गया। दीपक राजपूत को स्पोर्ट्स कैप्टन, आदित्य शाक्य को सीनियर बॉय प्रीफेक्ट, अंकिता कुमारी को प्रथम सीनियर प्रीफेक्ट तथा योगिता को द्वितीय सीनियर प्रीफेक्ट का दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में राम चौधरी एवं निष्ठा वर्मा को जूनियर प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया। वंशिका परमार एवं वैष्णवी शर्मा ने छात्र अनुशासन प्रमुख का दायित्व संभाला। सौम्या एवं राहुल चौधरी को स्वच्छता एवं सफाई निरीक्षक, जबकि यशिका एवं भाविन को सांस्कृतिक प्रभारी बनाया गया व आर्या अग्रवाल एवं संजना चारग को वेशभूषा एवं साज-सज्जा के प्रभार सौंपे गए।

नवनियुक्त छात्र संसद सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन, गरिमा एवं गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने तथा विद्यालय के नियमों एवं आदर्शों का पूरी निष्ठा से पालन करने का भरोसा दिलाया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक प्रांजल शर्मा ने छात्र संसद को विद्यालय की मर्यादा एवं नियमों का पालन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय एवं उपप्राचार्या श्रीमती रीनू त्रिवेदी ने सभी नवनियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन निशिमा अरोड़ा, पूजा बबानी एवं हरिओम तोमर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने पूर्ण आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं गरिमा के साथ किया। समारोह में लगभग 1700 छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे जिनका विद्यालय की और से सम्मान किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में रवि श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, चारु सक्सेना, कीर्ति अग्रवाल, मनोज शर्मा, नरेंद्र शुक्ला, बरखा अन्निहोत्री, कमल करीरा, दीपाली जैन, संजीव जैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Comment