WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 51 लाख रुपये की 101.62 किलोग्राम अवैध खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 51 लाख रुपये की 101.62 किलोग्राम अवैध खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार*

 

 

आगरा। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोका। तलाशी लेने पर कैंटर में रखी खाली क्रेटों के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा गया 101 किलो 620 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से कैंटर चालक दीपक कुमार (निवासी गोपी चांदपुर, अलीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह अवैध गांजा ओडिशा से लेकर आ रहा था और इसे आगरा व अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाना था। तस्करी के इस काम के लिए उसे प्रति चक्कर लगभग 50,000 रुपये मिलते थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने अवैध खेप को खाली क्रेटों के नीचे विशेष रूप से छिपाया था। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में शामिल उसके फरार साथी अनिल की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं तथा बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

Leave a Comment