*ऊँची दुकान दूषित पकवान ?*
*एटा के आशू रेस्टोरेंट में मिठाई के बाद भटूरे पर भड़भंगा*
-बबलू चक्रवर्ती
एटा। नोट कमाने के चक्कर में इंसानियत भूल चुके शहर के आशू मिष्ठान भंडार में अभी दूषित मिठाई का मामला शांत भी नहीं हुआ कि उससे पहले ही कोतवाली के बगल में चलते उसके रेस्टोरेंट में भटूरे पर भड़भंगा हो गया, विदित हो कि मात्र दो दिन पूर्व ही कीड़े युक्त मिठाई बेचने का मामला सुर्खियों में रहा, सोसल मीडिया में वायरल खबर के अनुसार प्रकरण को लेकर शिकवा शिकायत भी हुई, बाबजूद न तो प्रशासनिक स्तर से कोई ठोस कदम उठाए गए और न ही प्रतिष्ठान संचालक ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कोई सुधार किया, नतीजा आज मंगलवार की सुबह जलपान करने पहुँचे लोगों के सामने कालिख के कण युक्त भटूरे परोस दिए गये, जिन्हें देखते ही ग्राहक नाराज हो गये, ग्राहकों की नाराजगी देख तुरन्त भोजन की थाली हटाई गई उसके बाद दोबारा भटूरे की थाली लगाकर उनकी नाराजगी दूर की । लेकिन मुख्य विषय तो यह हैं कि शहर के नामी प्रतिष्ठान पर घटिया खाद्य पदार्थ बनाने और ग्राहकों को परोसने की बजह आखिर हैं क्या ?
*बरहाल शीर्षक “ऊँची दुकान दूषित पकवान” से सम्बंधित शेष समाचार लेकर आयेगा जनहितैषी Mansukh Times, बाकी फोटो को जूम करके देख सकते हैं ।*













