*लखनऊ में दारोगा का गला दबाया, जंजीर से वार, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पत्थरों से हमला*
ये जो दारोगा पर हमले का फोटो आप देख रहे हैं यह नजारा लखनऊ का है l
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम टीम और पुलिस बल पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया. दो ख्वातीनों को गिरफ्तार किया गया है.
*पुलिसकर्मी का गला दबाया ?*
नगर निगम कर्मचारियों के साथ मौजूद पुलिस टीम को भी निशाना बनाया गया. एफआईआर के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट की, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिस टीम को घेरकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया.
*ख्वातीन भी हमले में नहीं रहीं पीछे*
हमले के दौरान एक उपनिरीक्षक का पीछे से गला दबाने का आरोप है. वहीं, एक ख्वातीन ने लोहे की भारी जंजीर से दरोगा के सिर पर वार कर दिया. पुलिस ने मौके से दो ख्वातीनों को गिरफ्तार किया है. घटना में इस्तेमाल लोहे की जंजीर भी बरामद की गई है.
एफआईआर के अनुसार, नगर निगम की टीम सार्वजनिक नालियों और सड़कों पर गोबर डालकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू होते ही करीब 20-25 लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे. आरोप है कि भीड़ में शामिल लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अन्य हथियार लेकर नगर निगम और पुलिस टीम पर टूट पड़े. हमलावरों ने सरकारी वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की.
*दरोगा का पीछे से पकड़कर गला दबाया*
एफआईआर में उपनिरीक्षक विनय पटेल ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उन्हें पीछे से पकड़कर गला दबाने लगा. स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान एक महिला ने लोहे की जंजीर से उनके सिर पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आरोपियों को नियंत्रित करने के लिए घेराबंदी की.
*पुलिस ने मौके से दो ख्वातीनों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान खुशबुन और आफरीन के रूप में दर्ज है. पुलिस के अनुसार, खुशबुन के पास से घटना में इस्तेमाल लोहे की जंजीर बरामद हुई l*
*14 नामजद, 10-12 अज्ञात लोगों पर भी केस*
*इस मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया है. इनमें अबरार उर्फ भूरे, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आसिफ, नसीम उर्फ जालीमुल्ला, रानू, जीशान और नफीस समेत अन्य आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा करीब 10-12 अज्ञात पुरुषों को भी मुकदमे में आरोपी है.*
*गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा*
पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर में बीएनएस, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और सीएलए एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं l
*बड़ा सवाल-* प्रदेश की राजधानी से इस तरह का कृत्य होना बड़ा सवाल है , आरोपियों पर कितनी जल्दी कार्यवाही होगी ?
बस यह देखना है
लेकिन इतना याद रहे कानून को हाथ में लेने वाले लोग अराजक तत्व होते हैं, जो किसी के सगे नहीं होते l खैर
हिसाब तो होगा, हर अपराधी का
*पवन चतुर्वेदी*
जिलाध्यक्ष
प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स
एसोसिएशन
एटा













