युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी
: रिश्ते के भाइयों के बीच किसी बात को लेकर हो गई थी कहासुनी 
एनटीएफ टुडे, कासगंज: शहर के मोहल्ला मोहन गंदा नाला निवासी युवक ने भाई से हुई कहासुनी के बाद फंदा लगा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। गली गंदा नाला पुलिया नंबर पांच निवासी 24वर्षीय हिमांशु पुत्र जोगेंद्र ने मंगलवार की सुबह समय करीब 6.30 बजे घर के अन्दर गले में फंदे डालकर कुंडे से लटकर आत्महत्या की कोशिश की गंभीर हालत में परिजन ने कासगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए जहां मंगलवार को ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के पिता ने बताया दो दिन पूर्व घर में ही तेहेरे भाइयों से झगड़ा हो गया। सोमवार की रात्रि में मृतक की पत्नी और पत्नी के पिता से झगड़ा भी हुआ था।













