WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ में पत्रकार एकता का महासंगम:*  *24 अगस्त को मीडिया अधिकार महासम्मेलन में जुटने का एके बिंदुसार ने किया आह्वान: रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*लखनऊ में पत्रकार एकता का महासंगम:*

*24 अगस्त को मीडिया अधिकार महासम्मेलन में जुटने का एके बिंदुसार ने किया आह्वान:*

 

 

लखनऊ। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के मुख्य संयोजक एके बिंदुसार ने आगामी 24 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ विधानसभा भवन के सामने। *: दारुल सफा कॉमन हॉल बी ब्लॉक में सुबह 10 बजे*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘मीडिया अधिकार महासम्मेलन’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश व देश भर के मीडियाकर्मियों से एकजुट होने की पुरजोर अपील की है।

उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया के पत्रकारों सहित यूट्यूबर्स, न्यूज पोर्टल संचालकों, नागरिक पत्रकारों (सिटीजन जर्नलिस्ट्स), मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और आरटीआई एक्टिविस्टों को इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

एके बिंदुसार ने कहा कि लखनऊ की पावन धरा पर आयोजित यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई को नया आयाम देने का एक सशक्त मंच है। 24 अगस्त को सभा स्थल से लेकर लखनऊ के पावन धरा पर उपस्थिति दर्ज कराकर हमें पूरे देश को एकजुटता का एक मजबूत संदेश देना है।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

मुख्य उद्देश्य: पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा गारंटी, उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता और डिजिटल/नागरिक पत्रकारों के मान-सम्मान की आवाज उठाना।

प्रिंट, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व डिजिटल मीडियाकर्मी, यूट्यूबर्स, न्यूज पोर्टल संचालक, आरटीआई व मानवाधिकार कार्यकर्ता को भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

 

एके बिंदुसार ने अपील करते हुए कहा कि मीडिया जगत के हर उस स्तंभ को इस महासम्मेलन के अवसर पर जरूर पहुंचना चाहिए जो निडर, निष्पक्ष और सत्य की पत्रकारिता में विश्वास रखता है। आपकी उपस्थिति ही इस आयोजन की वास्तविक शक्ति बनेगी।

Leave a Comment