WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा भारती द्वारा नई पहल  हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं को महिलाएं ही लगाएगी मेहंदी, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

सेवा भारती द्वारा नई पहल

हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं को महिलाएं ही लगाएगी मेहंदी

एटा।

सेवा भारती ब्रज प्रदेश, जनपद एटा द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2026 को बाबूगंज जीटी रोड तिराहा, एटा पर महिलाओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ सेवा भारती के वरिष्ठ विभाग संरक्षक श्रीनारायण जी भाईसाहब, जिला सामाजिक प्रमुख श्रीमती राजकुमारी , सीमा वार्ष्णेय एवं श्री सुशील कुमार वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष नीलम चौहान, जिला मंत्री श्री राजवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली बहनों द्वारा लगभग 80 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ₹50 प्रति हाथ की न्यूनतम शुल्क राशि निर्धारित की गई थी। प्रशिक्षित बहनों ने अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन करते हुए मेहंदी के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा कौशल को रोजगार एवं स्वावलंबन का माध्यम बनाने का संदेश देना रहा। शिविर में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि सेवा भारती के इस सामाजिक एवं स्वावलंबनपरक कार्यक्रम से संबंधित समाचार को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें, जिससे समाज में महिला स्वावलंबन, कौशल विकास एवं सेवा की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके

Leave a Comment