WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिव दर्शनार्थियों एवं कांवरियों की सेवा के लिए जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया BMF News

 

_”नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था_ द्वारा सावन माह के _तीसरे सोमवार_ एवं _नाग पंचमी_ के पावन अवसर पर दूर-दूर से आए शिव दर्शनार्थियों एवं कांवरियों की सेवा के लिए जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया ।
*इस शिविर की शुरुआत वाराणसी दशासुमेध क्षेत्र के ACP श्री अतुल अंजान त्रिपाठी जी, चेतगंज थाना के थाना प्रभारी श्री विजय कुमार शुक्ला जी, मदनपुर के थाना प्रभारी श्री विशाल विक्रम सिंह जी , तथा अपराध निरोधक समिति के सचिव राजेश सिंह जी के कर करकमलों द्वारा जल वितरण करके किया गया ।*
,संस्था के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को _शीतल जल_ वितरित किया। साथ ही दर्शन-पूजन में उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान कर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान की गई और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

_संस्था अध्यक्ष ममता जी_ ने बताया कि “सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन का तीसरा सोमवार विशेष महत्व रखता है। सावन हमें त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है।”

_संस्थापक श्री विजय कुमार जी_ ने कहा कि “नाग पंचमी का पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। *इस ऋतु में जीव-जंतु अपने प्राकृतिक आवासों से बाहर निकल आते हैं।* इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण, जीवों की रक्षा और आपसी भाईचारे का संकल्प लेना चाहिए। नाग पंचमी अहिंसा और मानवता का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में _मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू, सूरज कुमार, रवि कुमार, सुमित बिंद, किरन देवी, करम भारती, राजश्री साहनी, संध्या पांडे, रहमत अली, अजरा बीवी, महबूब हसन, नुजहत बानो_ सहित सभी टीम मेंबरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।
भवदीय
*ममता*
अध्यक्ष, समाज सेविका
_”नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था_
जिला वाराणसी
मो. 9598 644 904

Leave a Comment