रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
बारिश में पक्का मकान गिरने से दबकर दो की मृत्यु, एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार
शाहजहांपुर, 17 अगस्त। पुवायां तहसील क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण पक्का मकान गिरने से दबकर राजन कोरी (26 वर्ष) तथा 02 वर्षीय आरव की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई, जबकि आरव की मां काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उपचार किया जा रहा है।र
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव रहात कार्य किया। एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल काजल के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को घायल का समुचित एवं प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।













