WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पूर्व मानदेय दिलाने की मांग, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पूर्व मानदेय दिलाने की मांग

Oplus_131072

—————————————–

एटा 16 अगस्त।उ.प्र.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला एटा के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उनका मानदेय दिलाने की कृपा की जाए।

श्री चौहान ने कहा कि संविदा कर्मचारी अल्प वेतनभोगी होते हैं और सीमित मानदेय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर समय से मानदेय प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत आवश्यक है। मानदेय में देरी होने से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया कि संविदा कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन से पूर्व उनका मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ पर्व को खुशीपूर्वक मना सकें।

Leave a Comment