आगरा 80 वां स्वतन्त्रता दिवस इण्डियन वेटरन आर्गनाइजेशन आगरा व 1 U.P. BN N.C.C.मुख्यालय नियर इन्फैन्ट्री लाइन पुलिस चौकी थाना सदर बाजार आगरा पर मिलकर मनाया गया। जिसमे कमांडिंग आफिसर कर्नल श्रीमान दीपक जुयेल महोदय द्वारा, एडवेन्चर एण्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा, नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 दिनांक 09.04.26.से 11.04.26.तक ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कम्पलैक्स दिल्ली मे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 65+ आयु वर्ग मे 400मी0, 800मी0, 1500m दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल एवं 4×400मी रिले रेस व 4×100 मी0 रिले रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया तथा C F O पद से रिटायर्ड होने के उपरांत समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन जारी रखते हुए जनपद मे स्थापित स्कूल/कालेज/इंस्टीट्यूट, गैस गोदाम, पैट्रोल पम्प, हास्पीटल, होटल, कोल्ड स्टोरेज, औद्योगिक क्षेत्र, विघुत सव स्टेशन, ग्रामीण क्षेत्र, N.C.C.व N.S.S.कैडेट्स,आदि संस्थानों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षण प्रदान कराया गया व जागरूकता के माध्यम से जागरूक किया गया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को श्रीमान कमांडिंग आफिसर कर्नल द्वारा शाल उडाकर प्रतीक चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया तथा मौके पर उपस्थित ग्रुप कैप्टन श्री जयपाल सिंह जी, I.V.O.अध्यक्ष श्री ओ.पी. धाकरे जी, उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिकरवार, जनरल सैक्रेटरी श्री सूर्य कान्त चौहान, कोषाध्यक्ष श्री संजीव चौहान, श्री राजपाल सिंह धाकरे, संरक्षक श्री सत्य देव शर्मा, संरक्षक श्री रतन सिंह भदौरिया अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी, काॅर्डिनेटर श्री नवल सिंह, एरिया मैनेजर श्री अमर सिंह शाक्य जी, प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह धाकरे, जिलाध्यक्षा श्रीमती शशी चौहान, श्री ए.के द्विवेदी, व नारी शक्तियां व N.C.C.कैडेट्स व स्टाफ व मीडिया सहित काफी संख्या मे I.v.o.सदस्य व भूतपूर्व सैनिको द्वारा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को वहुत वहुत हार्दिक वधाई व शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।













