WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नहीं, मजबूत स्कूल-विश्वविद्यालय चाहिएBMF News

*मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नहीं, मजबूत स्कूल-विश्वविद्यालय चाहिए!*

प्रधानमंत्री की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा पर संयुक्त अभिभावक संघ ने सवाल उठाए हैं। क्या सरकार ने मान लिया है कि हमारी स्कूली और विश्वविद्यालय शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं रही?

बच्चों को कोचिंग का सहारा देने के बजाय सरकार को सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत करना चाहिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और करियर मार्गदर्शन उन्हें अपने शिक्षण संस्थानों में ही मिल सके।

*आज जरूरत है—*
मजबूत स्कूल, प्रशिक्षित शिक्षक, बेहतर विश्वविद्यालय, सुरक्षित शिक्षा वातावरण, पारदर्शी फीस व्यवस्था और समान अवसर की।

देश के बच्चों की सफलता उनके परिवार की आर्थिक क्षमता से तय नहीं होनी चाहिए।

मुफ्त कोचिंग के साथ-साथ मजबूत शिक्षा व्यवस्था की भी गारंटी चाहिए।

— अभिषेक जैन बिट्टू
राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
संयुक्त अभिभावक संघ, जयपुर

Leave a Comment