*प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने किया जिला कारागार का निरीक्षण*
*एटा* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राकेश धर दुबे, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार, एटा का मासिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के अनुपालन में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा प्रत्येक बैरेक में जाकर निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया और पूछा कि अपने वाद की पैरवी हेतु आपके पास अपना अधिवक्ता है अथवा नहीं। यदि अधिवक्ता नहीं है, तो मामले की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान कराया जायेगा तथा बंदियों से मुलाकात के दौरान पाया कि कुछ बंदियों ने जमानत के सम्बन्ध में, पेशी की तारीख, सरकारी अधिवक्ता प्रदान करने आदि के बारे बताया गया, जिसके सम्बन्ध में जिला कारागार, एटा प्रशासन को निर्देश भी दिये कि बंदियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाये। साथ ही प्रभारी-सचिव महोदय द्वारा जेल अधीक्षक, जिला कारागार, एटा को यह भी निर्देश दिया गया कि जेल में निरूद्ध बन्दियों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये, गर्मी व बारिश के मौसम को देखते हुए गर्मी से निजात पाने के क्या इन्तजाम है, को देखा गया, डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये बंदियों को सभी इन्तजाम मुहैया किये जाये। बदलते मौसम आदि को दृष्टिगत मच्छरों के प्रकोप से भीषण बीमारियों से बचाव के इन्तजाम को भी जाँचा गया व उससे सम्बन्धित जेल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे भीषण गर्मी व बारिश से होने वाली बीमारियों के प्रकोप से बन्दियों को बचाया जा सके।
जेल अधीक्षक, जिला कारागार, एटा को निर्देशित किया गया कि जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखे और यदि कोई भी बन्दी अस्वस्थ नजर आये तो उसे तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक को दिखायें। प्रभारी-सचिव, जिला विधिक जिला सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा जिला कारागार अस्पताल की साफ-सफाई तथा कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनकी बीमारियों एवं दवा आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक एवं डिप्टी जेलर शशी कला वर्मा, कारागार चिकित्सक डॉ0 उत्सव जैन एवं समस्त जेल अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












