*राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न*
*एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त के अनुपालन में अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, एटा एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ यूनाईटेड इंण्डिया इन्श्योरेंश कम्पनी लि0, के अधिकारीगण एवं बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष एम०ए०सी०टी०, एटा में दोपहर 1:30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर रवि कान्त सक्सैना, एस0 एस0 सिसौदिया, विनीत कुमार जौहरी, राजीव गुप्ता, अरुन कुमार कौशल, राधे श्याम, राहुल कुमार, अनिल कुमार, अर्पित मिश्रा, संजीव कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार, राजीव शर्मा, गिरिश चन्द्र शर्मा, विकाश वार्ष्णेय, आदि बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहें।













