भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे निषाद पार्टी एटा के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
@@ 13 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे जी.टी. रोड स्थित शहीद पार्क से उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं प्रभारी मंत्री श्री कैलाश सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा @@
भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ दिग्गज नेताओं एवं माननीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के पर्यवेक्षण में भारत की शान “तिरंगा” हाथ में लेकर हजारों की तादात में सर्व धर्म समभाव की भावना से सभी वर्गों के लोग एक रैली के रूप में शहीद पार्क से जीटी रोड होते हुए मेहता पार्क पर पहुंचेंगे । निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह निर्धारित समय से पूर्व शहीद पार्क पर एकत्रित होकर भारत की शान तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र की एकता अखंडता को सशक्त बनाने में महती भूमिका निभाऐ !












