फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा के तिरंगा झंडो में ही कर डाला घोटाला –सौली भईया, रिपोर्ट डॉ राहुल शर्मा

* फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा के तिरंगा झंडो में ही कर डाला घोटाला –सौली भईया*

 

*चुने हुए प्रतिनिधियों का इकबाल खत्म हो जाए तो ऐसा ही होता है,जिसे जहां मौका लग रहा है लूट रहा है –सौली भईया*

 

* हमेशा की तरह जांच का नाटक कर,कर दिया जाएगा मामला रफा दफा सौली– भईया*

👉🏻 फिरोजाबाद में भ्रष्टाचार के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे है जहां आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की देशभर में जोर-शोर से तैयारी चल रही है

वही मीडिया हवाले की खबरों के मुताबिक शर्मसार करने वाला वाक्य सामने आया जहां नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने के लिए एवं हर घर तिरंगा पहुंचने के लिए एक लाख अठाईस हजार तिरंगा झंडा डूडा विभाग से मंगाये उसमें भी खेल हो गया डूडा विभाग ने 50000 हजार झंडा कटे-फटे पुराने और खराब गुणवत्ता के भेज दिए जिसे नगर निगम ने वितरित करना शुरू कर दिया जब इसकी भनक कुछ नगर निगम के पार्षदों को लगी तो उन्होंने शोर मचाना और विरोध करना शुरू कर दिया तब उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने घर-घर झंडा वितरण करने पर रोक लगा दी और 25 000 हजार झंडा वापस करते हुए जांच के आदेश दे दिए

इस मौके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि फिरोजाबाद में भ्रष्टाचार चरम पर है नगर निगम ने डूड विभाग से 128000 झंडा मंगाए डूडा विभाग ने उपलब्ध कराए 50000 हजार और जिसमें कटे फटे पुराने झंडा निकले 25000 हजार और जो पहले वितरित किए उसमें भी पता नहीं कितने कटे फटे पुराने झंडा रहे होगे उसका पता नही

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी राष्ट्रीय प्रतीकों में भी भ्रष्टाचार करने से नहीं चूक रहे है जब जनप्रतिनिधियों का इकबाल खत्म हो जाए तो ऐसा ही होता है जिसको जहां मौका लग रहा है वह लूट रहा है

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े हुए इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है परंतु इसकी उम्मीद कम ही है की कोई कार्रवाई होगी ऐसा लगता है कि अब तक हमेशा और मामलों की तरह जांच का नाटक होगा और मामला रफा दफा कर दिया जाएगा

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री रघुराज सविता विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेश शंखवार सचिव श्री रोहित नंदवंशी सपा नेता श्री मयंक यादव राजेश वशिष्ठ हरिओम यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Leave a Comment