2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली आरोपित गौसिया को किया गया गिरफ्तारBMF News

2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली आरोपित गौसिया को किया गया गिरफ्तार

 

…अभी तो पार्टी शुरू हुई है…वर्तमान में महिला सशक्तिकरण का 5वी लहर चल रही है….अभी आगे देखिए होता है क्या

 

आरोपित की पहचान करना टेढ़ी खीर थी…अनुभवी पुलिसिंग ने किया कमाल…ऐसे बच पाया निशांत….इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार के प्रयासों की जमकर हो रही प्रशंसा

 

युवती पेशेवर क्रिमिनल्स है

 

समर सहारा शाहजहांपुर देश में इसमें कोई दो राय नहीं कि युवतियों ने अपनी हाड़ तोड़ मेहनत की बदौलत समूची दुनिया में अपने नाम का झंडा बुलंद किया है। यह भी एक काला स्याह सच यह भी है कि हजारों की काली करतूतों ने शर्मसार भी कराने को विवश किया है। देश में महिलाओं को स्वाबलंबन सहित अनेक रूप से मजबूत करने को महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी 5वा ही संस्करण से से रिजल्ट आने शुरू हो चुके है। अब हालात यह पहुंच चुके है। न जान न पहचान और मुकदमा दर्ज कराकर सरकार से पैसे लेकर जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है उससे सौदेबाजी कर बर्बाद करने की कहानी धरातल पर कदमताल करने लगी है। अब एक मोहतरमा ने एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला जिले ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश के छाया हुआ है। वह तो कहिए एक काबिल होशियार और तेज तर्रार पुलिस अफसर के हाथ में विवेचना आ गई तब जाकर पूरे खेल का फंडाफोड हो पाया था। इस युवक और उसके परिजनों को ऐसे काबिल होशियार पुलिस अफसर को सुबह शाम धन्यवाद देना चाहिए। वरना जीवन भर कमाई दौलत तो जाती ही जेल मुनाफ़े में जाना पड़ता। अफसोस ऐसे काबिल पुलिस अफसर को चार्ज दिया जाना चाहिए जिससे कानून व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन अवश्य लाया जा सकता है। किसी भी अफसर को जातिगत को आधार बनाकर उसकी काबिलियत को जंक फिलहाल नहीं लगाना चाहिए। फिलहाल यह जिम्मेदारी तो पुलिस के उच्चाधिकारियों को निभानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक महानगर की कोतवाली सदर बाजार में एक गेस्ट हाउस स्वामी द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि एक युवती द्वारा कुछ माह पूर्व स्टे करने आई थी। उसी दौरान युवती की नजरों में गेस्ट हाउस स्वामी का पुत्र चढ़ गया था। युवती द्वारा लच्छेदार बाते करते हुए उसे अपने जाल में फंस भी लिया था। इसके बाद युवती द्वारा युवक की लगातार गर्दन ऐंठते हुए उसे अपने साथ निकाह करने की जिद करने लगी थी। युवक दिन प्रतिदिन युवती के शिकंजे में फंसता जा रहा था। हालात यहां तक आ पहुंचे कि युवती द्वारा युवक पर धर्म परिवर्तन कराने की जिद कर बैठी थी। युवक पहले तो ना नुकुर करता रहा लेकिन युवती की घुड़की में फंस चुकने के बाद वह धर्म परिवर्तन को भी तैयार हो गया था। बेटे में एकाएक हो रहे बदलाव को देखकर युवक के पिता की ओर से बगैर देर किए मामले की तहरीर सदर बाजार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई गई थी। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के द्वारा मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई थी। विनोद कुमार द्वारा पूरे मामले को हर एंगल से पहले समझने के प्रयास करते हुए दोनों पक्षों से लगातार वार्ता करते रहे थे। विवेचक विनोद कुमार अब भली भांति समझ चुके थे कि माजरा क्या है। उन्होंने दोनों पक्षों को एक नहीं अनेक मौके सुधार करने के भी दिए होगे लेकिन युवती एक ही गाना सुनाने पर जुटी रही थी। युवती द्वारा पुलिस को भी अरदप में लेने का प्रयास किया गया था। अफसोस कोई अन्य होता तो वह हिचकता अवश्य लेकिन अपराध निरीक्षक विनोद कुमार जैसे विवेचक को टस से मस तक न कर पाई थी। अंततः विवेचक श्री कुमार द्वारा युवती को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय द्वारा युवती के कृत्यों को देखकर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बीती 30 जुलाई 2026 को एक युवती की तहरीर पर मुकदमा एक महिला के पुत्र निशान्त सिंह को बलात्कार का मुकदमा लिखवाकर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ रूपये की मांग करने लगी थी। मांग पूरी न होने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 397/26 धारा 308(7)/351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था । घटना की सूचना तत्काल अधिकारीगण को दी गयी थी। उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपिता की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। 31.07.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा में वांछित आरोपिता अशफाकनगर चौराहे के पास खडी है। यदि जल्दी की जाये तो पकडी जा सकती है। इस सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा अशफाक नगर चौराहे के पास पहुँचकर महिला/युवती से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गौसिया पुत्री अतीक निवासी मो0 लोधीपुर थाना रोजा हाल निवासी 178, एम.आई रोड जालूपुरा थाना जालूपुरा जिला जयपुर राजस्थान उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसको मुकदमा व उसके जुर्म धारा 308(7)/351(2) बीएनएस से अवगत कराकर गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता को बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

युवती का का अपराधिक इतिहास

 

1.मु0अ0सं0 45/22 धारा 498ए भादवि 3/4 दहेज अधि0 महिला थाना शाहजहाँपुर

2.मु0अ0सं0 396/25 धारा 338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस थाना रोजा

3.मु0अ0सं0 397/26 धारा 308(7)/351(2) बीएनएस थाना सदर बाजार

 

ऐसी मक्कार युवती को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

1. अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव थाना सदर बाजार

2. म0उ0नि0 नम्रता सिंह थाना सदर बाजार

3. का0 संजय पोसवाल

4. रि0 म0 का0 अर्चना

5. रि0म0का0 शीतल थाना सदर बाजार आदि शामिल रहे थे

Leave a Comment