एटा मे विद्युत विभाग की कथित लापरवाही ने ली 10 वर्षीय मासूम की जान, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

एटा बिग ब्रेकिंग

 

एटा मे विद्युत विभाग की कथित लापरवाही ने ली 10 वर्षीय मासूम की जान, ट्रॉली में रखे ट्रांसफॉर्मर में दौड़े करंट से दर्दनाक मौत।

 

10 वर्षीय आरुष पुत्र राजीव यादव ट्यूशन से छोटे भाई को छोड़कर घर लौट रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया।

 

बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर करीब एक साल से ट्रॉली पर खुले में रखा था और उसमें करंट दौड़ रहा था।

 

करंट लगते ही मासूम मौके पर गिर पड़ा, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया, परिजनों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

 

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम, पूरे इलाके में शोक की लहर।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, वहीं ट्रांसफॉर्मर में करंट कैसे आया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

 

पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत राधा विहार, सुनहरी नगर का है

 

 

Leave a Comment