*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा मोटरसकिल चोरी कि घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर 02 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व मे वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 03.08.2026 को थाना जैथरा पर मोटरसाइकिल चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के सम्बन्ध में दिनाँक 04.08.2026 को 02 वांछित अभियुक्तों अंकित पुत्र अनिल निवासी मौ0 कछपुरा कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा व रवि पुत्र दुर्ग सिंह निवासी ग्राम रसीदपुर थाना जैथरा जनपद एटा को ग्राम लहचौरा के पास अमृतपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर तिराहे के पास से 24 घंटे के अन्दर चोरी की दो मोटरसकिल सहित गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस 2023 की बढोत्तरी की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1. अंकित पुत्र अनिल निवासी मौ0 कछपुरा कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
2. रवि पुत्र दुर्ग सिंह निवासी ग्राम रसीदपुर थाना जैथरा जनपद एटा
*बरामद माल का विवरणः-*
1.02 मोटरसाईकिल।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल–*
1.थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा
2.उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र
3.है0का0 राकेश सिंह
4.का0 निखिल भाटी









