दिव्यांग महिलाओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

 

दिव्यांग महिलाओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस

 

एटा। शारदा कृपा सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस” का भव्य आयोजन टिंगल्स रेस्टोरेंट, महिला थाना के सामने, आगरा रोड, एटा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ जी रहीं। उन्होंने दिव्यांग बहनों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा में दिव्यांगजनों की सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने शारदा कृपा सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदरणीय श्री रामकृष्ण मिश्रा जी का आशीर्वादमयी सान्निध्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभाशीर्वाद ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया तथा उपस्थित सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा कृपा सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान निरंतर सेवा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। दिव्यांग बहनों को आत्मविश्वास, सम्मान एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।

 

इस अवसर पर एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ की दिव्यांग बहनों सोनिका गुप्ता, अंजू (इंटरप्रेटर), नेत्रू सिंह, साधना, रंजू पाल, हिमानी सिंघल, शिवरानी वर्मा, मोनिका सिंह, संगीता, खुशबू, नीलम गुप्ता, कल्पना, वर्षा सक्सेना, नेत्रू तोमर, मनीषा राल, निधि, सुनीता, सरस्वती, हर्षिता मिश्रा, ममता कुमारी एवं वर्षा सहित अन्य बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस के उत्सव, उपहार वितरण तथा सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की व्यवस्था की गई।

 

कार्यक्रम में संस्थापक एवं संरक्षक श्री रविशंकर वार्ष्णेय, सचिव श्री मयंक राज गुप्ता, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता (बब्बू), कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजली गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी श्री पंकज गुप्ता सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समाचार संकलन में पत्रकार बंधुओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शान समाचार के ब्यूरो चीफ श्री शिवम सोलंकी जी एवं उनकी टीम, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री मिश्रा जी एवं उनकी टीम, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों के पत्रकार बंधुओं एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, दिव्यांग बहनों, सहयोगी संस्थाओं, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

 

— शारदा कृपा सेवा संस्थान, एटा

Leave a Comment