दरवाजे का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा जी… लेकिन कैमरे में कैद हो गई ‘गाली-गलौज’!  वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, BMFNEWS

दरवाजे का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा जी… लेकिन कैमरे में कैद हो गई ‘गाली-गलौज’!  वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

 

मैनपुरी | बेवर

 

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में दरवाजे के विवाद को निपटाने पहुंचे नवीगंज चौकी इंचार्ज दरोगा राजकुमार गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है और ग़ालिबाज दरोगा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

बताया गया है कि गजेंद्र प्रताप, रामप्रताप, शिवप्रताप और हरिप्रताप पुत्र राजवीर सिंह की शिकायत पर राजस्व टीम के साथ नवीगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार गौतम बल्लूपुर गांव में दरवाजे के विवाद को लेकर पहुंचे थे।

 

आरोप है कि मौके पर पुरुषों की गैरमौजूदगी में दरोगा ने परिवार के लोगों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए जमकर गाली-गलौज की। इसी दौरान का वीडियो अब सामने आया है।

 

वहीं द्वितीय पक्ष गिरजेश शुक्ला के परिवार ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

 

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

मामला: बल्लूपुर, नवीगंज चौकी क्षेत्र, थाना बेवर, मैनपुरी

 

🎥 वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल—विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा जी ने आखिर ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों किया

Leave a Comment