Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी का किया शुक्रिया अदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट :- कृष्ण माधव मिश्रा

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फटाफट ठोस निर्णय लेकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का शुक्रिया अदा करते हुए उनके फैसले को ऐतिहासिक बताया ।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का भू- माफियाओं सहित भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई का जो एक्शन देखने को मिल रहा है निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही दिशा की ओर ले जाने का हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय का लिया गया महत्वपूर्ण फैसला ………..

1-भ्रष्ट अधिकारियों पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का एक्शन।
2-पांच अधिकारी एवं कर्मचारी किए गए निलंबित।
3- राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल किए गए सस्पेंड।
4-कई उप जिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार किए गए सस्पेंड।
5-आय से अधिक संपत्ति की भी होगी जांच।
6-सभी पर एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश।
संगठन संस्थापक एके बिंदुसार ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि देवरिया के सलेमपुर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर भी बड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है एवं मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि अभी तक यह दो तहसील का मामला सामने आया है तहसील के अधिकारियों एवं लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार ने मिलकर भू- माफियाओं के हाथों में जमीन कब्जा करा रखी है।


उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध हैं जो भू- माफियाओं का संरक्षण करने में आगे रहे हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए।


उन्होंने बताया कि तहसील सलेमपुर अंतर्गत ग्राम जिगना मिश्र भटनी के अरविंद कुमार मिश्रा की जमीन पर भू-माफियाओं को कब्जा कराया गया है ।


तहसील चुनार अंतर्गत ग्राम सभा हाजीपुर में ग्राम सभा की संपत्ति पर भू-माफियाओं का कब्जा कराया गया हैं।
उन्होंने सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें