निषाद पार्टी ने संवैधानिक सूचीबद्ध मझवार तुरैहा “एस.सी. आरक्षण नहीं – तो वोट नहीं”रिपोर्ट बी के दीक्षित

निषाद पार्टी ने संवैधानिक सूचीबद्ध मझवार तुरैहा “एस.सी. आरक्षण नहीं – तो वोट नहीं” की आवाज बुलंद कर सदन में उठाने हेतु विधायक अलीगंज ठा. सत्यपाल सिंह राठौर को सौंपा ज्ञापन

————————————-

अलीगंज ( एटा ) ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के आह्वान पर आज शनिवार को अलीगंज में निषाद पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप एवं जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर कश्यप निषाद समुदाय को संवैधानिक सूचीबद्ध अनुसूचित जाति आरक्षण दिलाए जाने के लिए आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में आवाज उठाने के लिए विधायक अलीगंज ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा है ! निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप एवं जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि गत 31. 12 .2016क्ष को निर्गत शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट,मल्लाह ,कश्यप,धीमर,बिंद ,बाथम, तुरैहा ,गोडिया ,माझी ,मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति से की सूची से निकाल दिया गया है ! फिर भी तहसील स्तर पर विशेष रूप से तहसीलदारों द्वारा उपरोक्त संशोधन का अनुपालन न करते हुए उपरोक्त जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं , जो कि नियमानुसार असंवैधानिक एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना का स्पष्ट उल्लंघन है ! रामपाल सिंह कश्यप ने पिछडी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा अनुसूचित जाति मझवार एवं तुरैहा का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए माननीय विधायक से विधानसभा सदन में आवाज उठाऐ जाने की मांग की है !

इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष सुखबीर सिंह कश्यप , ब्लॉक जैथरा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र कश्यप, युवा मोर्चा जैथरा के अध्यक्ष महेश चंद्र कश्यप , रामवृक्ष कश्यप, राजेंद्र कश्यप , आनंद कश्यप, कल्लू कश्यप , विशाल कश्यप, कैलाश चंद्र कश्यप, सर्वेश कश्यप प्रियांशू कश्यप ,रजत कश्यप , प्रेमचंद कश्यप,रामचंद्र कश्यप, रजनेश कश्यप, सोनू , गुड्डू, राजपाल , रामवीर, सोरन, राजपाल , बच्चन लाल,किशोर कश्यप, झब्बू लाल कश्यप , अवधेश, महावीर, भुवनेश कश्यप , वीरपाल आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Comment