एटा 1 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि उ.प्र.मे विरान सभा के नजदीक आते ही हिन्दू विरोधी राजनैतिक पार्टीयां सक्रिय होने लगी है तथा हिन्दूओ को भ्रमित करने का कार्य करने लगी है लेकिन जनता बहुत समझदार है।जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा
श्री चौहान ने कहां कि जो कल तक भगवान श्री राम का अस्तित्व नकारने वाले,बाबरी का समर्थन करने वाले सनातनियों के रक्त से सरयू नदी का जल लाल करने वाले अधर्मी आज भगवान राम के भक्त बनने का ढोंग कर रहें हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा ऐसे लोगों को लोकतंत्र में वोट की चोट से ही सवक सिखाया जा सकता है इसलिए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को सावधान रहना होगा।हम लोगों इस पर विचार करना होगा कि जो प्रभु राम का नहीं वह हमारे लिए किसी काम का नहीं। अयोध्या राम मन्दिर को लेकर हिन्दू समाज के माथे पर लगा कलंक का टीका तथा कारसेवकों के बलिदान के बाद तथा बरसों के संघर्ष के बाद हिन्दू समाज के माथे पर लगा कलंक का टीका हटा है।









