*(संशोधित/परिवर्तित ड्यूटी)*
*पर्वों की श्रृंखला को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारी, पांच जोन में तैनात किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट*
——————————————-
*डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, सभी अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां*
*एटा 31 जुलाई 2026 (सू0वि0)।* अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संगमलाल ने बताया है कि जनपद में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आरंभ हो रही श्रावण मास में कावड़ यात्रा, शिवरात्रि, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि पर्व/त्यौहार मनाया जाएगा। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जनपद की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
उन्होंने बताया कि प्रथम जोन हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट श्वेता सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट, तथा क्षेत्राधिकारी नगर तैनाती को पुलिस अधिकारी एवं कोतवाली नगर के लिए खण्ड विकास अधिकारी जैथरा अजीत सिंह, कोतवाली देहात के लिए उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल, बागवाला के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह को नामित किया है।
द्वितीय जोन हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट(न्यायिक अलीगंज) रवीन्द्र सिंह, को जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर को पुलिस अधिकारी तथा मारहरा के लिए खंड विकास अधिकारी मारहरा सुधाकर दुबे, मिरहची के लिए नायब तहसीलदार तहसील सदर सुशील कुमार, पिलुआ के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग(नि0ख0) आदर्श कुमार वर्मा को तथा तृतीय जोन हेतु अपर उप जिला मजिस्ट्रेट एटा विपिन कुमार जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सकीट को पुलिस अधिकारी, सकीट के लिए खंड विकास अधिकारी सकीट उमेश चन्द्र अग्रवाल, मलावन के लिए श्रम पूर्ति निरीक्षक सकीट गुलशन कुमार, रिजोर के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा को नामित किया है।
चतुर्थ जोन हेतु डिप्टी कलेक्टर डॉ0 शशि शेखर को जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी अलीगंज को पुलिस अधिकारी तथा अलीगंज के लिए तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार, जैथरा के लिए खंड विकास अधिकारी अलीगंज/जैथरा शिवशंकर शर्मा, नयागांव के लिए पशु पूर्ति निरीक्षक अलीगंज हरीश राज रंजन, राजा का रामपुर के लिए नायब तहसीलदार तहसील अलीगंज हिमांशू पांडेय, जसरथपुर के लिए नायब तहसीलदार तहसील अलीगंज वरुण कुमार, तथा पंचम जोन हेतु
उप जिला मजिस्ट्रेट, जलेसर पीयूष रावत को जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी जलेसर को पुलिस अधिकारी, जलेसर के लिए तहसीलदार जलेसर सन्दीप सिंह, निधौली कलां के लिए पूर्ति निरीक्षक मारहरा ए0 के0 राना, अवागढ़ के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, सकरौली के लिए खंड विकास अधिकारी जलेसर पीयूष आनंद को नामित किया है।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने तैनाती क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा कुशलता की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायगें। इसके अतिरिक्त यदि किसी अन्य स्थान पर शान्ति व्यवस्था हेतु ड्यूटी लगाना आवश्यक हो तो सम्बन्धित तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट अपने स्तर से आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगायेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट उक्त सभी तैनात अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाये रखते हुये अपनी सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होंगे। कोई भी जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला मजिस्ट्रेट महोदय की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में किसी अधिकारी के अवकाश पर जाने अथवा स्थानान्तरण की दशा में उनके स्थान पर उनके प्रतिस्थानी अधिकारी द्वारा अपेक्षित उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया जायेगा।









