*’विकास’ पानी में डूबा… दलदल में गिरकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, बदबू और मच्छरों के साए में जीने को मजबूर पूरा गांव*
एटा*मारहरा ब्लॉक की सरनऊ ग्राम पंचायत में जलभराव से बिगड़े हालात, चोक नालों ने रोकी निकासी; ग्रामीण बोले- सड़क नहीं, नरक बन चुका है रास्ता*
*मासूम बच्चे रोज फिसलकर कीचड़ में गिरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर…*
*मच्छरों का आतंक, बदबू से बेहाल ग्रामीण…*
*ग्रामीण का दावा—बेटे को डेंगू तक हो चुका है।*
*ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे के नाले सिल्ट से चोक पड़े हैं, इसलिए बारिश का पानी सड़क पर ही जमा है। गांव का मुख्य रास्ता अब आवागमन नहीं, बल्कि रोज की मुसीबत बन चुका है।*
*एडीओ पंचायत दीपक गुप्ता ने सफाई और जलनिकासी कराने का आश्वासन दिया है, जबकि बीडीओ सुधाकर दुबे ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।*
*सवाल यह है कि आखिर कब तक बच्चे दलदल में गिरकर स्कूल जाएंगे? कब तक ग्रामीण बदबू, कीचड़ और मच्छरों के बीच जीने को मजबूर रहेंगे?*
*मामला








