बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान, चार स्थानों पर पकड़ी गई चोरी, 9 किलोवाट लोड सीजचौ अभिनंदन जैन नंदू
*इटावा- अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मंडल के निर्देशन में बिजली चोरी रोकने एवं बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए।विद्युत विभाग की टीम ने उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार एवं अवर अभियंता राकेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के 33/11 केवी उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में जांच की। निरीक्षण के दौरान चार उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से केबिल डालकर अतिरिक्त केबिल के माध्यम से बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान कुल 9 किलोवाट का अवैध विद्युत भार पकड़ा गया।अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। मीटर से छेड़छाड़, मीटर से पहले जोड़ लगाकर अथवा अतिरिक्त केबिल के जरिए बिजली का उपयोग करना विद्युत चोरी की श्रेणी में आता है, जो दंडनीय अपराध है। विभाग ने कहा कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।*









