अंडरपास संख्या-65 में जलभराव से  राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें, रिपोर्ट जगदीश कुमार

एटा खबर

 

अंडरपास संख्या-65 में जलभराव से

राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

 

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बिजौरी स्थित रेलवे अंडरपास संख्या-65 में पिछले कई दिनों से भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

 

जलभराव के कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चे गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

 

अंडरपास में जमा गंदे और बदबूदार पानी से सबसे अधिक परेशानी ‘स्कूल’ जाने वाले मासूम बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।

 

स्कूली बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर और गंदे पानी से होकर जाने को विवश हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

 

अंडरपास में पानी गहरा होने के कारण गड्ढों का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

 

इस जलभराव से नगला अन्नी, बिजौरी, नगला बिजौरी और कासिम पुर सहित आसपास के कई गाँवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट सा गया है।

 

ग्रामीणों में शासन-प्रशासन की इस उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है।

 

गांव बिजौरी निवासी बबलू कुशवाहा (पुत्र रोहन लाल) और अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पंप लगवाकर जमा पानी की निकासी कराई जाए और भविष्य के लिए इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए।

Leave a Comment