*एटा – क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कावंड़ रूट का किया गया भ्रमण, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा ।*
आज दिनांक 28.07.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कावंड़ियों हेतु यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया।
साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।









